डाक्टर रूहानी ने अपने संदेश में दुनिया भर के मुसलमानों के लिए कल्याण और उत्थान की दुआ की।
दूसरी ओर विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से फ़ोन पर बात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
जवाद ज़रीफ़ ने क़तर के विदेश मंत्री, आज़रबाईजान के विदेश मंत्री और कुवैत के विदेश मंत्री से अपनी टेलीफ़ोनी वार्ताओं में ईद की मुबारकबाद दी और पारस्परिक संबंधों की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लिया। जवाद ज़रीफ़ ने पाकिस्तान, तुर्की और ओमान के विदेश मंत्रियों से भी टेलीफ़ोन पर बात की।